Breaking News

JAUNPUR. नेवढ़िया में वक्रांगी केंद्र संचालक से हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तमंचा समेत नगद बरामद

JAUNPUR NEWS. नेवढ़िया में हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों एवं नगदी समेत कई तमंचा किया बरामद
JAUNPUR. थाना नेवढ़िया, मड़ियाहूं, बरसठी, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नेवढ़िया अन्तर्गत बराई गांव में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है। लुटेरों के कब्जे से नकदी 8,46,600 रुपया, 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 02 मिस कारतूस, लुटी गई मोबाइल व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
बीते 31 जुलाई को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतमसराय स्थित वक्रांगी केन्द्र संचालक को अपाची मोटर साइकिल सवार तीन नकाबपोश अज्ञात लुटेरों ने बैग में रखा 9,27000 रुपया, एक ओप्पो मोबाईल, चेक बुक व एटीएम स्वाईप मशीन लूटकर फरार हो गए इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के देखरेख में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 05 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तो को होरैया गेट के पास स्थित पुलिया के पास समय करीब 04.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त भागने का प्रयास किए लेकिन मोटर साइकिल फिसलने से तीनों बदमाश गिर गए और चोटे आई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर नाम पता पूछा जिसमें अरविन्द राजभर उर्फ मंगनू उर्फ करन पुत्र स्व0 मेवालाल राजभर निवासी ग्राम जयरामपुर थाना मड़ियाहू जिला जौनपुर, राजन राजभर उर्फ बड़कू पुत्र बलिराम राजभर निवासी ग्राम हरसोस थाना जनसा जिला वाराणसी, विकाश राजभर पुत्र पवन राजभर निवासी ग्राम काकोरी थाना जलालपुर जिला जौनपुर बताया। गिरकर चोटहिल हुए सभी बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट का कुल 8,10,000 रूपया, एक लूटी हुई मोबाइल, लूट की घटना मे प्रयुक्त अपाची RTR -160 CC नीले रंग की मोटरसाइकिल के अलावा मुंगरा बादशाहपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित 36 हजार रुपया बरामद किया गया
पुलिस की माना जाए तो अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, उक्त अपराध के अलावा अभियुक्तगणों के विरूद्ध कई अभियोग पंजीकृत है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!