Breaking News

MUMBAI NEWS. जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक बांटी, शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
MUMBAI. समाजिक संस्था हिंदी भाषी विकास परिषद की ओर से अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी स्थित आरसी मारुति हाई स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त नोटबुक वितरित की गई।
“हिंदी भाषी विकास परिषद के कार्यक्रम में पीएस फाउंडेशन के प्रदीप शर्मा ने दी प्रेरणादायी सीख!”
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्हें शिक्षित करने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि कई प्रतिभावान बच्चे केवल आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में समाज को मिलकर इन बच्चों को सहयोग देना चाहिए।


प्रदीप शर्मा ने आगे कहा, “शिक्षा वह कुंजी है जिससे विकास के हर दरवाजे खोले जा सकते हैं। बच्चों को पढ़ने-लिखने की सुविधा और संसाधन मिले, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जागरूक नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान करते हैं।”
इस अवसर पर पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृति प्रदी शर्मा को समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए हिंदी भाषी विकास परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। उनका सत्कार परिषद के संस्थापक उमेश उपाध्याय, संस्था के अध्यक्ष एड. संदीप शुक्ला, अंधेरी तालुका अध्यक्ष अशोक दुबे आदि ने किया।
इस अवसर पर समाजसेवी पुष्पा त्रिपाठी, सौरभ उपाध्याय, सेंडी रावत, संदीप चौबे सहित बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!