Breaking News
Add

GAURABADSHPUR NEWS. कच्चा मिट्टी की दिवाल गिरने से 65 वर्षीय महिला की मौत

GAURABADSHPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा दलित बस्ती में मंगलवार की रात आठ बजे खाना बनाते समय मिट्टी की कच्ची दिवाल गिरने से 65 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गयी।
सकरा गांव निवासी नगड़ू राम की पत्नी कलौता 65 वर्ष मंगलवार की रात करीब आठ बजे खाना बना रही थी, बरसात भी हो रही थी अचानक भरभरा कर कच्ची मिट्टी की दिवाल गिर गयी जिसमें वह दब गयी। परिजन द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच कर बड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी खोद कर हटाया तब जाकर शव बाहर निकाला गया सुचना पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सुचना पर हल्के का लेखपाल व राजस्व की टीम पहुंच कर लिखा पढ़ी में लग गयी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!