Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर में नाबालिक युवक नदी में डूबा, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली और भाऊपुर की सरहद पर स्थित कुटी के सामने बसुही नदी घाट पर नहाते समय नाबालिक युवक की नदी में डूब जाने के बाद युवक नहीं मिलने से परिजनों में हड़कम्प मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दल एवं थाना पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नाबालिक युवक की तलाश जारी किया है। परिजन युवक को देखने के लिए बेताब है।

फोटो- बसुही नदी के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़

बताया जाता है कि भाऊपुर गोपालापुर निवासी आलमगीर का 16 वर्षीय पुत्र मुज्ज्मिल अपने एक दोस्त साहिल के साथ भाऊपूर क्रिकेट मैदान से थोड़ी दूर स्थित कुटी मंदिर की घाट पर बुधवार की अपराह्न साढे तीन बजे बसुही नदी में नहाने के लिए कूदा लेकिन 10 मिनट तक पानी के बाहर नहीं आने के कारण साहिल अपने दोस्त का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर वह भाग कर घर गया और परिजनों को इसकी जानकारी दिया। इसके बाद परिजन नदी के किनारे पहुंचे और नदी के अंदर युवक की काफी खोजबीन किया जब लोग थक गए तब रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक को युवक के डूबने की जानकारी दिया।

Add

थानाध्यक्ष ने तत्काल अग्निशमन को जानकारी देकर उनको साथ लेकर स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और मौके पर पहुंचे। गोताखोर भी 6:00 बजे तक नदी में युवक की तलाश किया लेकिन सफलता हाथ अभी तक नहीं लगा है। ग्रामीण और परिजन असमंजस में है कि युवक डूब गया है अथवा जिंदा है फिर भी काफी लोग युवक के डूबने की आशंका जाता रहे हैं। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में हर संभव कोशिश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर नदी में डूबे युवक की तलाश जारी रखा है। नदी के किनारे परिजनों का और रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। नाबालिक युवक मुजम्मिल पांच भाइयों में सबसे छोटा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!