Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर के भाऊपुर में 16 घंटे केअंदर डूबे युवक का शव मल्लाह गोताखोरों ने किया बरामद

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव के पास बसुही नदी में डुबे नाबालिक युवक का शव 16 घंटे बाद पुलिस की तत्परता से जिले से आए मल्लाह गोताखोरों ने पुल के पास से बरामद किया युवक का शव बरामद होते ही परिजनों में मातम छा गया और नदी के किनारे पहुंचे परिजनों के करूण रूदन से सभी की आंखें भर आई।

Add

बता दे कि भाऊपुर गोपालापुर निवासी आलमगीर का 16 वर्षीय पुत्र मुज्ज्मिल अपने दो दोस्तों के साथ भाऊपुर क्रिकेट मैदान से थोड़ी दूर स्थित कुटी मंदिर की घाट पर बुधवार की अपराह्न साढे तीन बजे बसुही नदी में नहाते समय डूब गया जिसे स्थानीय गोताखोरों द्वारा देर रात तक तलाश किया गया, लेकिन नदी से युवक बरामद नहीं हो सका जिसके कारण उसके जिंदा और मृत्यु होने में असमंजस की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष रामपुर इंस्पेक्टर देवानंद रजक के निर्देश पर भाऊपुर और सिरौली गांव को जोड़ने वाली पुल के पश्चिम तरफ अगर युवक की मौत हुई होगी तो युवक के शव को बरामद करने के लिए जाली लगा दिया गया और सभी लोग रात अत्यधिक होने के कारण घर चले गए। इंस्पेक्टर देवानंद रजक ने सुबह जौनपुर से मल्लाह गोताखोरों को डूबे युवक की खोजबीन करने के लिए बुलाया। गुरुवार की सुबह 8:00 बजे पहुंचे मल्लाह गोताखोरों ने पुल के पास लगी जाली को हटा दिया और उसके बाद दूसरी तरफ युवक के शव को खोजना शुरू किया। थोड़ी देर बाद ही पुल से पूरब की तरफ मल्लाह गोताखोरों ने नदी के किनारे से युवक के शव को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक की तत्परता से 16 घंटे के अंदर ही कड़ी मशक्कत के बाद असमंजस की स्थिति को खत्म करते हुए युवक के शव को नदी से बाहर निकलवाया और आवश्यक लिखा पढ़ी की बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे थे कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और पंचनामा के बाद शव को दे देने की बात कहने लगे। इसी बात को लेकर अभी पुलिस और परिजनों में बातचीत चल रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!