Breaking News

MARIYAHU NEWS. फर्जी पट्टे के नाम पर चकमार्ग और सड़क का रामनगर में हो रहा कब्जा

MARIYAHU. जौनपुर जिले की रामनगर गांव में दबंगों द्वारा चक मार्ग और पीडब्ल्यूडी सड़क के जमीन को हल्का लेखपाल के मिली भगत से कब्जा कर निर्माण किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं से शिकायत किया है। उन्होंने कहा कि पट्टे की भूमि बताकर चकमार्ग और सड़क की भूमि को कब्जा किया जा रहा है जिसको रोका जाना न्याय हित में जरूरी है।

Add

गुरुवार 7 अगस्त को रामनगर गांव की पुष्पा देवी, जयप्रकाश, राजमनि पटेल, राम आसरे, प्रदीप कुमार तिवारी, ओम प्रकाश यादव मड़ियाहूं तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया की रामनगर गांव का हल्का लेखपाल अवैध कब्जा कराने में माहिर है जिसके कारण भ्रष्टाचार निवारण टीम ने उसे जेल भी भेज चुका है और इस समय जमानत से बाहर है। उक्त लेखपाल सुरक्षित भूमि चकमार्ग संख्या 62 पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा फर्जी पट्टे के आधार पर अवैध कब्जा कर रहे है जिस भूमि पर कब्जा हो रहा है उक्त भूमि का संपूर्ण अंश चकमार्ग में है तथा शेष भूमि आराजी नंबर 28 सड़क मड़ियाहूं नेवढ़िया मार्ग का है इसके अलावा शेष अन्य किसी प्रकार का वहां जमीन मौजूद नहीं है। निर्माण कर रहे दबंग पीडब्ल्यूडी का पत्थर उखाड़ कर संपूर्ण चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। अवैध निर्माण होने से ग्रामसभा संपति की काफी नुकसान होगा। उक्त फर्जी पट्टा के बाबत मंसुखी के वाद भी सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है। ग्राम सभा वासियों ने उप जिलाधिकारी से मांग किया है कि यथाशीघ्र दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे को रोका जाए अन्यथा दबंग उसे पर भारी भरकम निर्माण कर कब्जा कर लेंगे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!