शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार, 9 अगस्त को जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर स्थित पार्टी के संपर्क कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह आयोजन शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें लाडली बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस.एम. खान के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस संबंध में एस.एम. खान ने बताया कि इस अवसर पर एक परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें रक्षाबंधन के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जाएगा।

एस.एम. खान ने बताया कि यह आयोजन न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सशक्त बनाने का प्रयास है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संस्कारों के प्रचार-प्रसार का भी एक माध्यम है। उन्होंने सभी बहनों से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पर्व को मिलकर उल्लासपूर्वक मनाएं।
कार्यक्रम के दौरान बहनों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया जाएगा, जिससे इस पर्व की गरिमा और भी अधिक बढ़ेगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी