Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहू किया तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन

MARIYAHU. मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मड़ियाहूं ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर तिरंगा” अभियान को मड़ियाहूँ पी जी कॉलेज में प्राचार्य प्रो सुरेश कुमार पाठक के निर्देशन में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा गुरुवार को तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Add

प्रदर्शनी में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साह और उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने इस आयोजन के सम्बंध में टिप्पणी करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी ने छात्राओं को मनोरंजक ढंग से तिरंगे के इतिहास से सम्बंधित अनछुए पहलुओं से परिचित करवाया। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ अमिताभ कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान को एक आवश्यक मूल्यपरक योजना के रूप में चिन्हित किया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्र छात्राओं में सामजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति आस्था दृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनी में महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. आंजनेय पाण्डेय, वरिष्ट आचार्य प्रो अजय वर्मा, प्रो सुमन सिंह, प्रो जे पी दुबे, डॉ. उमेश राव, डॉ. हौसिला पाण्डेय, डॉ. ब्रिजेश चौबे, डॉ त्रिपुरारी उपाध्याय आदि की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रदर्शनी के वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाये रखा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!