Breaking News

SITAPUR NEWS. पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्यारे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

SITAPUR DISTRICT. सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के इनामिया आरोपी को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर किया। सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई किया। मारे गए बदमाशों की पहचान संजय तिवारी और राजू तिवारी के रूप में हुई जिन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ पिसावां थाना क्षेत्र में हुई।

फोटो- बाये मृतक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की फाइल फोटो एवं पुलिस फोर्स

करीब पांच माह बाद एक अखबार के महोली पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी के दो हत्यारोपितों को पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
गोली लगने से घायल बदमाशों को सीएचसी पिसावां लाया गया, जहां से जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने हत्या आरोपियों को मृत घोषित कर दिया गया। महोली के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की आठ मार्च को सीतापुर- बरेली हाईवे पर हेमपुर रेलवे ओवरब्रिज पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राघवेन्द्र को चार गोली लगी थी।

Add

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसटीएफ की पांच टीम पिसावां थाना क्षेत्र में चेकिंग कर थीं। महोली-पिसावां मार्ग पर दूल्हापुर तिराहे के पास बाइक सवार दो युवक निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस पर बाइक सवार फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में युवकों को गोली लगी। पहचान मिश्रिख के गांव अटवा के संजय तिवारी उर्फ अकील और राजू तिवारी उर्फ रिजवान के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां मौत हो गई हो गई।
एसपी ने बताया कि दोनों पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में शामिल थे। दोनों पर पहले से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के पास से एक कार्बाइन व एक पिस्टल बरामद हुआ है।
34 दिन बाद पुलिस ने किया था अनावरण
घटना के 34 दिन बाद 10 अप्रैल को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने घटना का अनावरण किया था। इसमें एक मंदिर के कथित पुजारी विकास राठौर उर्फ शिवानंद, निर्मल सिंह और असलम गाजी को जेल भेजा गया था। 20 मई को पुलिस ने प्रकरण की जांच को एसआईटी का गठन किया था।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!