शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मुंबई में अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी स्थित संत निरंकारी उद्यान परिसर में रविवार को देर शाम क्षेत्रीय नागरिकों ने शिवसेना (शिंदे) विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल का भव्य सत्कार किया। यह सम्मान उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके जन्मदिन पर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में किया गया।

इस मौके पर क्षेत्र में विकास पुरुष के नाम से विख्यात विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि रागद्वेष से ऊपर उठकर बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, अस्पताल और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का समाधान सुनिश्चित करूं।” विधायक पटेल ने बताया कि हर शनिवार को सुभाषनगर, एमआईडीसी स्थित उनके कार्यालय पर ‘जनता दरबार’ आयोजित किया जाता है, जहां लोग अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका दरवाजा जनता की सेवा के लिए हमेशा खुला है और विकास कार्यों में सभी का सहयोग आवश्यक है।

इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार यादव, दुर्गेश कुशवाहा, अच्छेलाल राजभर, सुरेंद्र सरोज, मनोज सरोज, शंकर गोसाईं, बाल गोविंद यादव, जोगेंद्र यादव और संतोष राजभर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी