Breaking News
फाइल फोटो- नितिन पटेल

RAMPUR NEWS. रामपुर में हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में दो बाईकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है।

Add

बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे जमालापुर बाबतपुर तिराहे निवासी कचौड़ी वाले का भतीजा नितिन पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल 27 वर्ष एवं मामा का लड़का प्रिंस पटेल निवासी कपसेठी वाराणसी रामपुर की तरफ से होटल से खाना खाकर पल्सर गाड़ी से लौट रहा था जैसे ही जोगापुर श्री राम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के पास पहुंचा की सामने से दूसरा बाइक सवार आ गया। बताते हैं कि तेज रफ्तार होने के कारण नितिन पटेल बाइक को संभाल नहीं सका जिसके कारण उसका बाईक दूसरी बाइक से टकराते हुए हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गया डिवाइडर से टकराने के कारण नितिन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पीछे बैठा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।

Add

जबकि दूसरा बाइक सवार रितांशू सिंह निवासी जमालापुर भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना परिजनों को दिया मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रिंस और रितांशू की गंभीर हालत देखते हुए रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया वही परिजनों के कहने पर पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर कर दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!