Breaking News

MUMBAI NEWS. हिंदू मुस्लिम बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, जोगेश्वरी में सांप्रदायिक सौहार्द बना मिसाल

शीतला प्रयास सरोज मुंबई से
MUMBAI. रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर स्थित पार्टी संपर्क कार्यालय पर रक्षाबंधन का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज की बहनों ने मिलकर पार्टी के लोगों को राखी बांधी और त्योहार की गरिमा में चार चांद लगा दिए।

फोटो-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान ने बहनों से बंधवाई राखी

कार्यक्रम आयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान ने भाई बहन के पवित्र रिश्तों के त्योहार रक्षाबंधन के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

उन्होंने मेवाड़ की रानी कर्णावती और हुमायूं के रक्षाबंधन की कहानी का जिक्र कहा कि रानी कर्णावती ने गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के हमले से राज्य को बचाने के लिए मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजी थी। हुमायूं ने इस राखी को स्वीकार किया और सहायता के लिए सेना भेजी। लेकिन समय पर सहायता न मिलने पर रानी ने जौहर कर लिया। बाद में हुमायूं ने चित्तौड़ को मुक्त कराया और रानी के पुत्रों को सुरक्षित किया।
कार्यक्रम के अंत में शामिल सभी लाडली बहनों को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!