Breaking News

JAUNPUR NEWS. रामपुर में एनएच हाईवे द्वारा खोदी गई गड्ढे में डूबने से बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

JAUNPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में एनएच हाईवे बना रहे कर्मचारियों द्वारा मानक के विपरीत मिट्टी निकालने के बाद तालाब जैसा बने गड्ढे में नहाते समय 10 वर्षीय बालक के डूब जाने से मौत हो गई है। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फाइल फोटो- मृतक संपर्क

गंधौना गांव में प्राइमरी पाठशाला के पास नेशनल हाईवे बना रहे कर्मचारियों द्वारा विजयी पाल पुत्र जगई पाल की खेत से मिट्टी निकालकर हाईवे पर पाटा गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने मानक के विपरीत खेत से इतनी मिट्टी निकाल दिया कि वहां बड़ा गड्ढा का रूप ले लिया। एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश ने गड्ढे में पानी भरने से तालाब जैसा दिखाई पड़ने लगा। शनिवार की दोपहर गंधौना गांव के तीन बच्चे घर से गड्ढे के पास आए और नहाने के लिए पानी में उतर गए।

फोटो- बच्चों की शव का तलाश करते ग्रामीण

अचानक 10 वर्षीय मोहन का पुत्र संपर्क गंधौना धनापुर निवासी गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। बाकी दोनों बच्चे शोर गुल मचाते हुए घर की तरफ भागे और परिजनों ने घटना की जानकारी दिया। बच्चों की डूबने की जानकारी होते ही गांव के कुछ लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बच्चा पूरी तरह डूब कर पानी में समा चुका था। इसके बाद सूचना रामपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर देवानंद रजक को फोन द्वारा दी गई। मौके पर जमालापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह और रामपुर थाना पुलिस फोर्स पहुंची। ग्रामीणों ने एनएच हाईवे के कर्मचारियों द्वारा खोदी गई गड्ढे में बालक की तलाश किया तो थोड़ी देर बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।

Add

जिसे तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचा जहां पर डॉक्टर ने देखते ही बालक की मौत होना बताया। मृतक बालक की माता राखी बांधने के लिए अपने मायके पति के साथ गई हुई है। जिसके कारण बाकी परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से पुलिस को इनकार कर दिया है।

Add

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक बालक के पिता को दे दिया है आने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने की पुलिस कोशिश करेगी। मृतक बालक तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का बताया जाता है। बालक की मौत पर परिजनों की करुण रुदन से घर में कोहराम मचा हुआ है।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!