RAMPUR. जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सेहरा गांव में रविवार को दही हंडी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीणों और युवाओं एनी इस महोत्सव के मुख्य अतिथि भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अमित सिंह टाटा को बनाया। दही हांडी प्रतियोगिता में काफी संख्या में प्रतियोगियों की टीम ने भाग लिया। जिसका उत्साहवर्धन अमित सिंह टाटा ने मौके पर मौजूद रहकर किया।

अमित सिंह टाटा ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अमित सिंह टाटा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि “दही हंडी जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं और युवाओं को सामाजिक एकता व सहयोग से जोड़ते हैं।”

टाटा की मौजूदगी में युवाओं ने बनाई मानव पिरामिड
ग्रामीणों की जयकारों के बीच विभिन्न टीमों ने पारंपरिक शैली में मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। “गोविंदा आला रे” के नारों से माहौल गूंज उठा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
कार्यक्रम का संचालन सियाराम पटेल ने किया और समापन गिरिजाशंकर पटेल द्वारा संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता में संतोष पटेल, रवि पटेल, सेवालाल पटेल, सुनील पटेल, संदीप सुनील विडीसी, महेंद्र पटेल, जयप्रकाश बाबा पटेल, नितेश पटेल सहित अनेक ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

आसपास के गांवों से पहुंची टीमें
सेहरा के साथ-साथ आसपास के गांवों से आई गोविंदा मंडलियों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सबसे ऊंची मटकी फोड़ने वाली टीम को ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया गया।
दही हांडी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
इस अवसर पर पवन सिंह, विक्कू सिंह, सरदार सिंह, लोलारख सिंह, शीतला प्रजापति, प्रेमचंद पटेल, नीरज गौतम, मनोज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी