Breaking News

MARIYAHU NEWS. विवाहिता बहन की लाश गायब करने पर भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा दिलावरपुर गांव में विवाहिता के बच्चा नहीं होने की वजह से शारीरिक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Add

बताया जाता है कि मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के बेलवा दिलावरपुर गांव निवासी रमेश कुमार अपनी बहन मनोरमा का विवाह 20 वर्ष पहले रामपुर थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में राजेश कुमार पुत्र चौहारी के साथ किया था बीते 14 अगस्त की रात्रि में मनोरमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके वालों ने अपनी बहन के घर पहुंचे तो आरोपी की ससुरारीजनों बिना किसी को सूचना दिए बहन के लाश को गायब कर दिया। वहीं ससुराली जनों की माना जाए तो लाश को जला दिया गया था। जबकि मायके वालों ने मृत्यु का कारण पूछा तो ससुरालजनों ने विवाहिता द्वारा फांसी लगाने की बात बताइ लेकिन भाई ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बहन आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि उसकी हत्या की गई है। और लाश को गायब कर दिया गया है, ससुराल द्वारा हमें धमकी दिया जा रहा की पुलिस के पास सूचना लेकर जाएंगे तो हम लोगों को जान से पूरे परिवार को मार देंगे।

Add

फिलहाल पुलिस ने मृतक मनोरमा के भाई रमेश कुमार की तहरीर पर गंभीर धाराओं में पति राजेश कुमार ससुर चौहारी, सासु घनदेवा, देवर शिव आसरे, ननद गीता देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!