Breaking News
फोटो: शिविर में महिला की जांच करती महिला डॉक्टर।

MUMBAI NEWS. नि:शुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर में 35 महिलाओं की हुई जांच

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था अटल सेवा केंद्र ने रविवार को अंधेरी (पूर्व) के सहार-कोलडोंगरी स्थित संस्था कार्यालय पर नि:शुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 25 से 70 वर्ष आयु वर्ग की 35 महिलाओं की नॉन-कॉन्टेक्ट लेजर पद्धति से जांच की गई। संतोष की बात यह रही कि किसी भी महिला में कैंसर के लक्षण नहीं पाए गए।

फोटो: अटल सेवा केंद्र के संचालक व पूर्व नगरसेवक अभिजीत सामंत शिविर सहयोगियों के साथ

इस अवसर पर अटल सेवा केंद्र के संचालक व शिविर के आयोजक पूर्व नगरसेवक अभिजीत सामंत ने कहा कि आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं समय पर कैंसर की जांच नहीं करा पातीं, जिससे वे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 13 अगस्त को भी इसी तरह का शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें 30 महिलाओं की जांच की गई थी।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल भाजपा एनजीओ सेल, मुंबई के अध्यक्ष हेमंग भाई जांगला ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सहायता हेतु ऐसे आयोजन वास्तव में पुण्य कार्य हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर किया जाना चाहिए।
शिविर में रोटरी क्लब ऑफ मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के आयोजन में अंजलि सामंत, वैशाली पांचाल, संगीता चोनकर, शंकर सरोज, श्रुति गुरव, सुरेखा सरोज, मीना सलागरे, वैभवी धोंडगे आदि लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!