JAUNPUR. रामपुर थाना पुलिस ने अपहरण से जुड़े मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 125/25 धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. में नामजद अभियुक्त अखिलेश दुबे उर्फ बाबा पुत्र नन्द किशोर दुबे निवासी ग्राम भानुपुर सियरहाँ थाना भदोही, जनपद भदोही को पुलिस ने रविवार को सिधवन तिराहा से दबोच लिया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र प्रसाद तथा होमगार्ड चन्द्रेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी