Breaking News
फोटो: अनिल शुक्ला को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) के उपनेता व प्रवक्ता संजय निरूपम

MUMBAI NEWS. अनिल शुक्ला बने शिवसेना उत्तर भारतीय सेल के जिला प्रमुख

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई

MUMBAI. शिवसेना (शिंदे) गुट ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता और अंधेरी (पूर्व) निवासी अनिल कुमार सूर्यमणि शुक्ला को शिवसेना उत्तर भारतीय सेल, उत्तर-पश्चिम जिला प्रमुख नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शिवसेना प्रमुख व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार तथा पार्टी के उपनेता व प्रवक्ता संजय निरूपम की सिफारिश पर की गई है।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अनिल शुक्ला ने कहा, “पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी है, उसके अनुरूप संगठन का जनाधार बढ़ाने का कार्य करूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि इस नियुक्ति के बाद आगामी मनपा चुनाव में उनका चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। शुक्ला ने ऐलान किया कि वे वार्ड क्रमांक-79 से चुनाव लड़ेंगे और विजय हासिल करेंगे। शुक्ला की नियुक्ति पर पत्रकार जीतेन्द्र यादव, इमरान ‘पप्पू’ हासमी, जयकुमार यादव, राय साहब सरोज, शंभू गिरी, लक्ष्मी गिरी और कमलेश यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!