Breaking News

BARASATHI NEWS. मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ संग तहसीलदार ने की बैठक

BARASATHI. बरसठी में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को ब्लॉक सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में बीडीओ वर्षा बंग और बीईओ गौतम प्रसाद मौजूद रहे। बैठक में बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण और घर-घर सर्वे के सख़्त निर्देश दिए गए।

Add

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इसमें मृतक व्यक्तियों के नाम तत्काल हटाने, पात्र लोगों के नाम जोड़ने और त्रुटियों (नाम, पिता का नाम या पते में गलती) को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान देना होगा।साथ ही 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी सूची में शामिल किए जाएंगे। तहसीलदार राकेश सिंह ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची में गड़बड़ी या लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Add

उन्होंने कहा कि, दोहरे मतदान को रोकना प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। बीईओ गौतम प्रसाद ने कहा कि विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाए और शिक्षकों की मदद से नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाए। बैठक के अंत में बीडीओ ने अधिकारियों- कर्मचारियों से अपील किया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का काम पूरी गंभीरता से करें, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। इस मौके पर एडीओ आइएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव, चंद्रेश सहित आदि लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!