Breaking News

JAUNPUR NEWS. जौनपुर नाले में बहने की घटना पर डीएम सख्त, जांच कमेटी गठित, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

JAUNPUR. जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव के पास सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुले नाले में दो बच्चे और एक ई-रिक्शा चालक बह गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
डीएम ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से हादसे का कारण तेज बारिश से हुआ जलभराव प्रतीत हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी एवं एसपी सिटी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है, जो 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।
शव बरामद – दोषियों पर होगी कार्रवाई
अब तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में जिस भी स्तर पर लापरवाही पाई जाएगी, संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!