Breaking News

MARIYAHU NEWS. आकाशीय बिजली से मड़ियाहूं नगर का ट्रांसफार्मर जला, हजारों घरों की सप्लाई बंद

MARIYAHU.जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर में बीती रात मूसलाधार बरसात के दौरान बिजली कड़कने से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से कई मोहल्लों का बिजली गुल हो गई है। देर रात से ही घरों की छतों पर लगी पानी की टंकीयों में पानी की किल्लत के साथ-साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। फिलहाल ट्रांसफार्मर का रिपेयर क्षेत्र का लाइनमैन द्वारा त्वरित गति किया जा रहा है। लाइनमैन ने शीघ्र बिजली बहाली की नागरिकों को आश्वासन दिया है।

Add

बताया जा रहा है कि दो दिनों से लगातार तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बरसात शुरू है। सोमवार की रात भी मड़ियाहूं नगर में तेजी के साथ बरसात हो रही थी कि रात 3:00 बजे बरसात के दौरान बादलों में बिजली की कड़कड़ाहट ने नगर वासियों की नींद खोल दी। बिजली की कड़कड़ाहट इतनी तेज थी कि बच्चे बिस्तर में और मां की गोद में दुबके रहे। इसी बीच नगर के सदरगंज मोहल्ले में इतनी तेज की बिजली की गरज सुनाई दिया की कोतवाली के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई अचानक बंद हो गई। लोग घरों से बाहर निकल कर देखें तो ट्रांसफार्मर से तेज चिंगारी निकल रही थी आशंका व्यक्त किया गया कि आकाशीय बिजली ने ट्रांसफार्मर को नुकसान कर दिया। सदरगंज मोहल्ला निवासी पत्रकार मो. आरिफ खान ने बताया कि बिजली इतनी तेज गरज रही थी मैं सो रहा था कि आकाश में बादलों की गर्जन के कारण बिस्तर से उठना पड़ा इस दौरान ट्रांसफार्मर से अचानक सप्लाई बंद हो गई और बिजली चली गई।
सूचना पर सुबह क्षेत्रीय लाइनमैन संतोष ने पहुंचकर 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की जांच किया और फ्यूज लगाकर एक बार बिजली चालू किया लेकिन ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फिर शॉर्ट कर गया इसके बाद लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर के अंदर खोलकर देखा तो शार्ट सर्किट दिखाई दिया। लाइनमैंन ने बताया कि एक फेस पर आकाशीय बिजली का असर है इसको बनाया जा रहा है शीघ्र ही ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई शुरू होने लायक हो जाएगा। क्षेत्रीय जेई के विषय में पूछने पर लाइनमैन संतोष ने बताया कि उनका कुछ पता नहीं है।
सदरगंज मोहल्ला समेत अन्य मोहल्ले में रात 3:00 बजे से बिजली सप्लाई बंद होने से करीब 2000 से अधिक घरों में छत पर लगे पानी के टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाने से लोगों के घर में पानी की किल्लत है। फिलहाल नगर पंचायत के द्वारा पानी की सप्लाई लगातार चालू है। लेकिन उमस भरी गर्मी से अभी लोग परेशान हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!