विनय कुमार श्रीवास्तव “पिंटू” रिपोर्टर
RAMPUR.जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव में बीती रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा बुद्ध प्रतिमा और अंबेडकर प्रतिमा को तोड़े जाने से विशेष जाति के बीच में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने में लगी हुई है और क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत कराने का आश्वासन दे रही है।

मंगलवार की सुबह बनीडीह की गांव में लगा बुद्ध प्रतिमा और अंबेडकर प्रतिमा एक ही प्रांगण में लगाया गया है। सुबह जब ग्रामीण प्रांगण की तरफ पहुंचे तो बुद्ध और अंबेडकर प्रतिमा की हालत देखकर आग बबूला हो गए। बुद्ध और अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था किसी की हाथ तो किसी की नाक को तोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया था। यह बात जंगल की आग की तरह अनुसूचित जाति की बस्ती में पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर रामपुर थाना एवं जमालापुर पुलिस चौकी की फोर्स मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने लगी लेकिन ग्रामीण अज्ञात लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

इस दौरान पहुंची प्रशासन ने तत्काल मूर्ति मरम्मत करने और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं को तोड़ना समाज के लिए अपमानजनक है। पुलिस घटनास्थल पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसलिए फोर्स की तैनाती कर दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी