Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में अज्ञात लोगों ने होमगार्ड को मारपीट कर किया अधमरा, मृत्यु समझकर फेंका

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर गांव में एक होमगार्ड की अज्ञात लोगों द्वारा मारकर अधमरा कर देने के बाद उसे रास्ते में फेंक कर भाग गए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को स्थानीय सीएससी पर इलाज के लिए ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। ट्रामा सेंटर में होमगार्ड जीवन और मौत से जूझ रहा है।

Add

बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही कला गांव निवासी सुरेश कुमार पटेल 40 वर्ष सुरेरी थाने पर बतौर होमगार्ड तैनात है। सोमवार को होमगार्ड अपनी ननिहाल परऊपुर गांव गया हुआ था। जहां से वह रातों-रात गायब हो गया। पुलिस की माना जाए तो ननिहाल में होमगार्ड से किसी बात को लेकर अज्ञात लोगों द्वारा झगड़ा हो गया इसके बाद उन लोगों ने होमगार्ड सुरेश कुमार पटेल की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दिया जब वह अधमरा हो गया तो उसे मंझनपुर गांव स्थित एक रास्ते पर फेंक कर चले गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण जब उसे रास्ते से गुजरे तो होमगार्ड को मृत्यु समझकर क्षेत्र के शीतलगंज मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास पटेल को सूचना दिया। भाजपा नेता ने सूचना पाकर मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह को घटना की सूचना दिया सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को जीवित अवस्था में देखकर तुरंत उसे मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से वह बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि होमगार्ड की ट्रामा सेंटर में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है अभी होमगार्ड के साथ क्या घटना हुई इसका पता ठीक से नहीं चल पाया है ठीक होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!