Breaking News

BARASATHI NEWS. पति की गैर इरादतन हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डण्डा बरामद

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में पति की गैर इरादतन हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटा बाँस का डण्डा भी बरामद किया।
घटना 21 अगस्त की है, जब गनेशपुर निवासी गीता देवी (35) का अपने पति शिवकुमार से पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद के दौरान गीता देवी ने घर में पड़े बाँस के डण्डे से पति शिवकुमार के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शिवकुमार की मौत हो गई। इस मामले में थाना बरसठी पर मुकदमा अपराध संख्या 167/2025 धारा 105 बीएनएस दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र पटेल और महिला कॉन्स्टेबल अनुपमा सिंह ने गीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त बाँस का डण्डा भी बरामद किया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!