Breaking News

MARIYAHU NEWS. रहस्यमय ड्रोन से सहमे ग्रामीण, पुलिस और ग्रामीण परेशान

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र की विभिन्न गांवों में रहस्यमय ड्रोन उड़ने से ग्रामीणों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस एवं अन्य सरकारी एजेंसी ड्रोन के संबंध में जानकारी कर रही है लेकिन अभी तक रहस्यमय ड्रोन से रहस्यमयी पर्दा नहीं उठ पा रहा है। जिसके कारण लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण अपने मोबाइल कैमरे से ड्रोन का चित्र भी लिए है लेकिन रात होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

Add

बताया जाता है कि प्रीति 18 अगस्त को पहली बार आकाश में बदलवा गांव में रहस्यमई ड्रोन उड़ते हुए ग्रामीणों को दिखाई पड़ा उसके बाद 28 अगस्त को बेलवा बाजार के समीप शिवपुर/ब्रह्मदेवा गांव के ऊपर शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे दो रहस्यमय ड्रोन मंडराते देखे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ड्रोन गांव के उत्तरी क्षेत्र में घरों के ऊपर काफी देर तक मंडराते रहे ग्रामीण जब तक उड़ते ड्रोन का फोटो अथवा वीडियो निकलती तब तक एक मेजा गांव तथा दूसरा ककराही की ओर चला गया।
शिवपुर ब्रह्म देव गांव में पहली बार इस तरह की घटना होने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में अज्ञात ड्रोन की हलचल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Add

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से न तो कोई टीम मौके पर पहुंची और न ही जांच शुरू की गई। इससे लोगों का भय और भी बढ़ गया है।
जंगी सिंह गर्ल्स कॉलेज शिवपुर बेलवा मड़ियाहूं के संचालक डी.एन. पाण्डेय ने कहा कि –“यदि यह किसी के निजी या व्यावसायिक ड्रोन का इस्तेमाल था तो प्रशासन को तत्काल जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। पुलिस की चुप्पी लोगों के संदेह को और गहरा कर रही है।”
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की गहन जांच कराने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!