SURERI. जौनपुर जिले के थाना सुरेरी क्षेत्र के सिटूपुर गांव निवासी एक युवक ने प्रेम प्रसंग में विफल होने पर इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का पोस्ट डालकर सनसनी फैला दी। मेटा कंपनी की ओर से अलर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय लखनऊ व सोशल मीडिया सेल जौनपुर की सक्रियता से युवक का लोकेशन मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, सुधार कुमार गौतम (22) पुत्र अरविंद निवासी सिटूपुर ने हाथों को घायल करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा – “आज पी लिया हूं जहर, दुआ करो कि मर जाऊं, रानी खुश रहो।” इस पर तुरंत अलर्ट जारी हुआ और थाना सुरेरी पुलिस सक्रिय हो गई।

प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक भगवान यादव तत्काल युवक के घर पहुंचे और परिजनों की मदद से उसकी जान बचाई। पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने काउंसलिंग कर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की कड़ी हिदायत दी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी