JAUNPUR. जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के परऊपुर गांव के पास मंगलवार के सुबह नहर की पटरी पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले होमगार्ड की वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। होमगार्ड की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही खुर्द गांव निवासी सुरेश पटेल सुरेरी थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम को घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले किन्तु ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। मंगलवार की सुबह 9:00 के लगभग परऊपुर गांव के पास नहर की पटरी के किनारे गंभीर रूप से घायलावस्था में ग्रामीणों ने देखा तो शीतल गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष को सूचना दिया उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दिया।

मौके पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य मड़ियाहूं इलाज के लिए भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की शाम होमगार्ड की मौत हो गई। मंझनपुर गांव निवासी सुंदरम यादव व देवापार बनपुरवा गांव निवासी नीरज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी