JAUNPUR. जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के करौदी सुरेरी मार्ग के पास जमीनी विवाद को लेकर पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। जिससे मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं और हड़कंप मचा हुआ है। जाम करने वाले ग्रामीण पुलिस के ऊपर फर्जी कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं।

बताया जाता है कि हनुमानगंज बाजार से थोड़ा आगे करौदी सुरेरी मार्ग तिराहे पर एक लाखों की 10 विस्वा जमीन सत्यनारायण पांडेय की पत्नी से रजिस्ट्री करवाया है। मौके पर दो बीघा जमीन स्थित है। पहले बाबा मौर्या का परिवार रजिस्ट्री कराया था बाद में राजू गुप्ता ने रजिस्ट्री करवाया। लेकिन विक्रेता ने एक ही चौहद्दी पर दोनों लोगों को रजिस्ट्री कराकर विवाद को उत्पन्न करा दिया।

इसी बात को लेकर आज दोपहर बिजनेसमैन राजू गुप्ता और मौर्य परिवार से जमीन में चौहद्दी को लेकर विवाद हो गया। राजू गुप्ता की बुलावे पर आरोप है की सुरेरी थाना पुलिस पहुंची और मौर्य परिवार के किसी युवक की पिटाई कर दिया जिसके बाद मामला गर्मा गया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस वहां से खिसक गई लेकिन जाते-जाते अड़ियार निवासी शेर बहादुर मौर्य वह तेज बहादुर मौर्य को ले जाकर लाकप में बंद कर दिया। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया।

विरोध में रविवार की करीब 3:00 बजे बाबा मौर्या की तरफ से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने करौदी सुरेरी मार्ग को बांस बल्ली लगाकर पुलिस के ऊपर एक पक्षीय आरोप लगाते हुए जाम कर दिया कि पुलिस पैसे वालों की तरफ से कार्रवाई कर रही है। राजू गुप्ता के पास करोड़ों रुपए है जो पुलिस को मिलाकर गलत तरीके से हम लोगों के जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है। फिलहाल 4:00 बजे तक मौके पर डायल 112 नंबर की पुलिस ही पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी है अभी तक सुरेरी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी