Breaking News

JAUNPUR NEWS. कादीपुर गांव में मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग, एक गिरफ्तार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव की दलित बस्ती के पास रविवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी मारपीट तक पहुँच गई। इस दौरान एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से पिस्टल और बाइक बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, कादीपुर गांव निवासी सतीश गौतम के घर के बच्चों का विवाद गांव के ही रहीश उर्फ राजेश कुमार के घर के बच्चों से हो गया था। इसी बात को लेकर रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रहीश अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव पहुंचा और सतीश गौतम से मारपीट करने लगा।

घटना देख ग्रामीणों ने विरोध जताया और रहीश को पकड़ लिया। इस बीच उसका साथी पिस्टल से हवाई फायरिंग करता हुआ भाग निकला। पिस्टल लहराते हुए युवक का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष जफराबाद रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रहीश उर्फ राजेश को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर घटना हुई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!