JAUNPUR. बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कडे़रेपुर गांव में बीते शुक्रवार को महिला की हत्या कर शव पानी में फेकें जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
बता दे कि यह मामला तब सामने आया जब सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी अच्छे लाल गौड़ की पत्नी संजू देवी का शव बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कडेरेपुर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था।घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए जौनपुर पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने तत्काल एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दिया। जांच के दौरान महिला के साथ अवैध सम्बन्ध तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चंदापुर के कूंही कलां गांव निवासी वार्ड नं 20 के जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे के पुत्र वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू को पुलिस ने सरोखनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट,दवाएं, मृतका से संबंधित दस्तावेज एवं उसके पति से जुड़े कई प्रपत्र बरामद किए हैं।पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और यह भी उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस मामले के अन्य पहलुओं से भी पर्दा उठेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी