राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा रिपोर्टर
MUFTIGANJ. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के मुर्तजाबाद में लोहिया पार्क में रविवार को जय गुरुदेव के महा महंत पंकज जी महाराज ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के तीन साधन सुमिरन ध्यान व भजन है।

उन्होने यह भी बताया कि संसार में किसी भी प्राणी के प्रथम गुरु माता पिता दूसरा शिक्षक तीसरा आध्यात्मिक गुरु है शाकाहार पर उन्होने बताया कि आपकी शरीर एक मन्दिर के सामान है जैसे मन्दिर में आप अगरबत्ती लड्डू चढ़ाते है उसी प्रकार शरीर को शुध्द भोजन देना चाहिए न कि मांस मदिरा यदि मन्दिर में चढ़ावा के लिए मांस मदिरा लेकर जाये गे तो मार हो जायेगी उसी प्रकार शरीर में अशुद्ध भोजन का सेवन करोगे तो शरीर को भी नुकसान पहुंचेगा उन्होने भगवान का वर्णन शरीर से हर अंग को मिलाते हुए सभी भक्तो को ज्ञान दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी