JAUNPUR. जौनपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने शाहीपुल पर पैसों के लेन-देन के विवाद में झगड़ रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान जन्मेजय सिंह उर्फ बिल्लू उर्फ विशाल सिंह निवासी मनहन थाना जलालपुर तथा शुभम सिंह उर्फ गोलू निवासी इजरी थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों युवक गाजीपुर जनपद के आदित्य ठाकुर पर हमलावर हो गए थे। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय चालान कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सरायपोख्ता उ0नि0 सुनील यादव, का0 सौरभ यादव तथा कोबरा-01 टीम के पुलिसकर्मी का0 अतुल द्विवेदी और का0 नीरज कुमार शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी