JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना मछलीशहर पुलिस ने शनिवार की सुबह विशेष अभियान चलाकर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम आदलगंज निवासी विनोद मौर्या उर्फ प्रदीप पुत्र पारसनाथ मौर्या को स्थानीय पुलिस टीम ने कोठारी मोड़ के पास से सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया।
उसके खिलाफ थाना मछलीशहर में मु0अ0सं0 266/25 धारा 85/108 बी0एन0एस0 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, कॉन्स्टेबल रामप्रवेश कन्नौजिया और कॉन्स्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी