Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में बाइक को बचाने में मारुति अल्टो कार ट्रक में घुसी, तीन गंभीर घायल

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सीरिया गांव में बाइक को बचाने में ट्रक में मारुति कार घुस जाने से भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के इलाज नगर के आस्था हॉस्पिटल में चल रहा है।

फोटो- तीनों घायलों का इलाज आस्था हॉस्पिटल में चल रहा है

बताया जाता है कि रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी ग्राम प्रधान चंदू प्रजापति का भतीजा धीरज प्रजापति मारुति अल्टो कार लेकर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चोरारी गांव ननिहाल गया था जहां से वह अपनी चाची उषा देवी और अपनी नानी को बैठाकर करीब 3:30 बजे घर वापस आ रहा था जैसे ही सीरिया गांव के पास स्थित धर्म कांटा के पास पहुंचा एक बाइक को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई और गलत दिशा में खड़ी ट्रक के सामने जा घुसी, जिससे भीषण दुर्घटना हो गई।

फोटो- दुर्घटना में घायल धीरज प्रजापति

कार का अगला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से में घुसने से अल्टो कार चला रहा धीरज प्रजापति एवं उसकी चाची उषा देवी एवं नानी गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे कि

फोटो- दुर्घटना में घायल धीरज की नानी

परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए आस्था हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की माना जाए तो उषा देवी की हालत गंभीर है इलाज चल रहा है थोड़ी देर में स्थिति की जानकारी हो जाएगी।

 

About BRC24NEWS

Check Also

पालघर। बोईसर यातायात पुलिस की ईमानदारी, सड़क पर मिला महंगा मोबाइल मालिक को लौटाया

विनय कुमार श्रीवास्तव रिपोर्टर पालघर (महाराष्ट्र)। जिल्हे के बोईसर में यातायात पुलिस ने ईमानदारी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!