NEWRIYA. जौनपुर जिले नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हथेरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में प्रधानाचार्य और प्रवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व प्रधानाचार्य सदानंद सिंह के घर पहुँचकर उन्हें अंग वस्त्र और यथार्थ गीता भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से सूर्यभान सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), अशोक कुमार सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य), वीरेंद्र श्रीवास्तव (पूर्व प्रधानाचार्य), नागेश्वर सिंह (पूर्व प्रवक्ता), रमेश चंद्र सिंह (प्रवक्ता), जय सिंह (प्रवक्ता), अमित सिंह तथा अजय कुमार सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सदानंद सिंह जैसे शिक्षकों का मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य है। उनके योगदान और प्रेरणा से आने वाली पीढ़ियाँ सदैव लाभान्वित होती रहेंगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी