GAURABADSHPUR. यूपी के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात रसुलपुर ओझैनिया रेलवे अंडर पास के पास लाखो रुपए की हुई छिनैती का खुलासा करने में पुलिस हवा में हाथ पांव मार रही है लेकिन खुलासा नहीं कर पा रही है। 72 घंटे बीतने के बाद छः-छः टीमें गठित होने के बावजूद छिनैती करने वाले पुलिस पकड़ के बाहर है। गद्दोपुर निवासी सूर्यमणी राय बैंक मित्र है। बुधवार की रात मुफ्तीगंज से अपना ग्राहक सेवा केन्द्र बंद कर घर जा रहे थे रसुलपुर ओझैनिया गांव के पास बदमाशों ने पहले से घात लगा कर बैठे थे। बैंक मित्र से लाखो रुपए से भरा बैंग छीन रहे थे कि बैग न छोड़ने पर बांस के बहगर से मारकर उनका हाथ तोड़ दिए और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये तभी से पुलिस छिनैती करने वालो के सुराग में लगी है। लेकिन छिनैती करने वालों का कोई सुराग नहीं मिला। फोन से गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होने बताया कि टीम लगी हुई है जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी