Breaking News

MARIYAHU NEWS. अहमदपुर गांव में दादी-नातिन की मौत, जहरीले सांप के काटने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अहमदपुर गांव में शुक्रवार देर रात जहरीले सांप के काटने से दादी और पोती की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदपुर गांव निवासी 62 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजनाथ और उनकी पोता अंशिका सात वर्ष शुक्रवार की रात सोते समय सांप ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन दोनों को उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही पोती ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर हालत में मैना देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार रात करीब 9 बजे दादी भी अंतिम सांस ले ली।
एक ही परिवार से दो जनों की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस गांव पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रविवार की सुबह मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर दादी की लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!