शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI .शनिवार को देर शाम उपनगर के बांद्रा, अंधेरी और जोगेश्वरी में गणेश भक्तों ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से “गणपति बप्पा मोरिया, पुढच्या वर्षी लोकर या” के जयघोष के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेशजी को भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने भक्तों के स्वागत-सत्कार हेतु सेवा स्टाल लगाकर जलपान, प्रसाद और मिष्ठान वितरित किया।

बांद्रा (पूर्व) खेरवाड़ी सिग्नल पर मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्जुन आर. सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच बनाकर गणेशजी की विदाई की और भक्तों का जलपान कराकर सत्कार किया। अर्जुन आर. सिंह ने बताया कि यह परंपरा वे कई वर्षों से निभा रहे हैं। संस्था अटल सेवा केंद्र और भाजपा-शिवसेना वार्ड क्रमांक-84 की ओर से विलेपार्ले (पूर्व) के शहाजी राजे मार्ग पर गणेश भक्तों के लिए मंच बनाया गया था,जहां पर लगभग 4000 गणेश भक्तों को भजिया-शर्बत परोसा गया।

इस अवसर अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक पराग अलवाणी, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सर्वजीत साहेब सिंह संधू, बलवीर नेगी, संतोष केलकर, मुकुंदराव चितले, उत्कर्ष मंडल के मिलिंद करमलकर उपस्थित थे। अतिथियों का सत्कार कार्यक्रम आयोजक पूर्व नगरसेवक अभिजीत सामंत ने किया।
इसी तरह सरदार भगत सिंह विचार मंच की ओर से अंधेरी (पूर्व) स्थित चिम्मटपाड़ा, गणेशनगर में स्टाल लगया गया, जहां पर गणेश भक्तों का बिस्किट और शर्बत सेवा की गई। मंच के चेयरमैन साहेब सिंह संधू ने बताया कि यह परंपरा पिछले 10 चल रही है।
इसी क्रम में अंधेरी ( पूर्व ) के जूना नागरदास रोड स्थित सरदार डेयरी फार्म के पास राजस्थान मित्र मंडल, सुपर्सवा बिल्डिंग की ओर से गणेश भक्तों की सेवा में मंच बनाया गया। यहां पर मिष्ठान, शर्बत, बड़ापाव और बिस्किट वितरित कर गणेश भक्तों की सेवा की गई।
इस मौके पर अतिथि के रूप में गुजरात के मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, विधायक हीरा सोलंकी, स्थानीय विधायक मुरजी ‘काका’ पटेल, एड. रविकांत शुक्ला उपस्थित थे। सभी अतिथियों का मण्डल परिवार की ओर से जगदीश सिंह भाटी, दिनेश मोदी, अजय सिंह भाटी, विजय सिंह, जीतू सिंह, हेमराज माली, रमेश रोटोगण, नरेश प्रजापति, कैलाश रावल, रमेश इलेक्ट्रिशियन ने सत्कार किया।
अंधेरी ( पूर्व) के ही नागरदास-आरके सिंह मार्ग नाके पर राजस्थानी व्यापारी मंडल की ओर गणपति भक्तों के सेवार्थ जल-जलपान की व्यवस्था की गयी। यहां पर बड़ी संख्या में गणेश भक्तों को मिष्ठान, वड़ापाव और विस्किट का वितरण कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश प्रजापति, मोटाराम चौधरी, ढेवड़चंद मुलेवा, तुलसाराम, दिनेश प्रजापति, हेमरे पालीवाल, बंशीलाल माली, नवीन रायका, दिवेश सोलंकी और अजय सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मण्डल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
अंधेरी (पश्चिम) स्थित आदर्शनगर, गुजराती भवन के सामने भाजपा उत्तराखंड सेल, मुंबई के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाईं व समाजसेवी घनश्याम यादव की ओर से गणेश भक्तों की सेवा में मंच बनाया गया था, जहां पर गणेश भक्तों का लाई-चना, और बिस्किट वितरित कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. भारती लवेकर, पूर्व नगरसेविका राजुल पटेल, कांग्रेस नेता अवनीश सिंह, पूर्व नगरसेवक राजू पेडणेकर, पूर्व नगरसेवक योगिराज डाभाड़कर, भाजपा वर्सोवा मण्डल के महामंत्री चंद्रकांत शिंदे, शिवा आरकरी, रामा यादव, सुनील गुप्ता, सुशील गौड़, अमृतलाल आदि लोग उपस्थित थे।
इसी प्रकार भाजपा वर्सोवा मंडल की अध्यक्ष उर्मिला रवि गुप्ता की ओर से जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित आदर्श नगर, सीसीडीएन हॉल के सामने गणेश भक्तों के सत्कार के लिए मंच बनाया गया था। पूर्व विधायक डॉ. भारती लवेकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कर्यक्रम में लगभग 10 हजार गणेश भक्तों को बड़ापाव और पानी की बोतल वितरित कर उनका स्वागत और सत्कार किया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी