MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर बाजार में बनाया गया नवनिर्मित स्व.राजकुमार सिंह स्मृति द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह 10 सितंबर को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे से होगा। इस द्वार का उद्घाटन पूज्य श्री स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा।

बता दे कि टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्व. राजकुमार सिंह जमालापुर ग्राम सभा के पट्टी गांव के मूलत: निवासी थे। 24 जनवरी 1996 में उन्होंने समाज के लिए संघर्ष करते हुए जमालापुर बाजार में ही शहीद हो गए थे। जिनका शहीद स्थल उनके बड़े भ्राता शिवराम सिंह “भोले” के द्वारा निर्माण कराया गया और तब से आज तक शहीद स्थल पर हर वर्ष भव्य कार्यक्रम आयोजित होता चला आ रहा है।

स्व. राजकुमार सिंह के दो बेटे आनंद सिंह और आलोक सिंह है। जो अमेरिका और बेंगलुरु में पढ़ाई के बाद डॉक्टर बनकर जनपद से लेकर मड़ियाहूं तहसील के तमाम गरीब, असहाय मरीजों की सेवा कर उनके दु:खों से निजात दिलाने का काम कर रहे हैं। डॉ आनंद सिंह एक सफल सर्जन के रूप में जिले की नईगंज मोहल्ले में राजकुमार सिंह हॉस्पिटल चला कर अपना सेवा दे रहे हैं वही डॉ. आलोक सिंह मड़ियाहूं नगर के सरकारी अस्पताल तिराहे पर स्व. राजकुमार सिंह के नाम हॉस्पिटल स्थापित कर अपने पिता का नाम रौशन कर रहे हैं।

भव्य उद्घाटन समारोह में कौन-कौन सा कार्यक्रम आयोजित है
स्व. राजकुमार सिंह स्मृति द्वार का उद्घाटन 10 सितंबर को होगा। प्रातः 9:00 बजे पूज्य श्री स्वामी अनंत विभूषित श्रीमद् काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य पूज्य श्री स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का आगमन उद्घाटन समारोह स्थल पर होगा। उसके बाद 10 बजे स्व. राजकुमार सिंह स्मृति द्वार का वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद के साथ विधिपूर्वक पूजन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जमालापुर बाजार में स्थित स्व. राजकुमार सिंह शहीद स्थल पर चलेगा। जिसमें प्रमुख अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। उसके बाद सायं पट्टी गांव में दुर्गा माता मंदिर परिसर में 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
समूचे कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बाबूराम सिंह, शिवराम सिंह “भोले” डॉ. आनंद सिंह, डॉ. आलोक सिंह, पंकज सिंह, अरविंद सिंह समेत जमालापुर पट्टी ग्राम सभा के ग्रामवासी करेंगे। स्मृति द्वार की नींव अमित सीताराम सिंह (मिंटू) ने रखकर समाजसेवा में अपना अग्रणीय योगदान दिया जिसके कारण दोस्तों और ग्रामवासियों के प्रयास से इस गेट को बनाने में सफलता मिल पाई।

समाजसेवी शिवराम सिंह “भोले” ने क्षेत्र वासियों से क्या किया अपील
स्व. राजकुमार सिंह के बड़े भ्राता शिवराम सिंह “भोले” ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि स्व. राजकुमार सिंह स्मृति द्वार की निर्माण एवं इसकी भव्यता की ऐतिहासिकता के लिए समय से मौजूद होकर जगतगुरु शंकराचार्य पूज्य श्री स्वामी नारायणानंद महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी