MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू रेलवे स्टेशन के सामने रविवार को एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सदरगंज निवासी रवि (35) रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजर रहा था। इसी दौरान जौनपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना का अहसास होते ही ट्रेन चालक ने आपात ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। करीब 45 मिनट तक गाड़ी स्टेशन के पास ही खड़ी रही, जिससे रेलवे फाटक बंद हो गया और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे। बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी