सिकन्दर भारती रिपोर्टर
RAMNAGAR. जौनपुर जिले के विकास खंड रामनगर के छांगापुर मार्ग पर वर्षों से उपेक्षित पड़े चकमार्ग का अब खड़ंजे से सुंदरीकरण कराया जाएगा। करीब 15 वर्षों से अधूरा पड़े इस मार्ग पर बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण किसानों व आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीणों की लगातार मांग और सेवानिवृत्त बीडीओ रामसुंदर भारती सहित अन्य लोगों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह मखडू ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसों से इस रास्ते की दुर्दशा के चलते खेतों तक पहुंचने और बाजार जाने में बड़ी परेशानी होती थी। मार्ग का खड़ंजाकरण होने से किसानों, युवाओं और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी