शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौतरफा विकास कर रहा है और उनकी सोच व विजन को यथार्थ में बदलना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह विचार भाजपा, मुंबई की प्रवक्ता रीता नीलेश सिंह ने मंगलवार देर शाम दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र के त्रिवेणीनगर स्थित माउली ओंकार बिल्डिंग परिसर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में व्यक्त किए।

इस अवसर पर रीता सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने बताया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाए।
कार्यक्रम में गुजराती, राजस्थानी और उत्तरभारतीय समाज की 176 महिलाओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रीता देवी, बनावती देवी, शालिनी शुक्ला, कुमकुम द्विवेदी, अन्नु शुक्ला, मंचन शुक्ला, पूनम शुक्ला, मनीषा मिश्रा, सारिका परब, निक्की देवी, पुनिता प्रजापति, बबली देवी, संगीता यादव, शीला सोनी, कौशल्या, कमला, गीता देवी, उर्मिला, संगीता सिंह, सुधा देवी, पूनम शर्मा, सीमा, मुन्नी सिंह, रेखा प्रजापति और सोनमति शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी