MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के गढ़ही मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला निवासी मोहम्मद अरसद ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह वह अपनी दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान इकरामुल रब, शाह आलम, अब्दुल सलाम और अब्दुल सलमान ने उन्हें घेर लिया और गालियां देते हुए पिटाई कर दी।
इसी बीच दूसरे पक्ष का कहना है कि अरसद उर्फ गुड्डा ने मोहल्ले में पहुंचकर हमला किया, जिससे वे घायल हुए।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर इकरामुल रब, शाह आलम, अब्दुल सलाम व अब्दुल सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी