Breaking News

JAUNPUR NEWS. जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, नौ घायल

JAUNPUR. उत्तर प्रदेशके जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्रमें सोमवार सुबह अयोध्या से वाराणसी जा रही यात्री बस (नंबर CG 07 CT 4781) जौनपुर जनपद के लाइनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहीपुर क्रॉसिंग के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान असंतुलित होकर साइड से भिड़ गई। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है।
बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार अधिकांश यात्री छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे और वाराणसी के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कराया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामूली रूप से घायल यात्रियों को आगे उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।
इस हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया है। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को दहला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!