Breaking News

JAUNPUR NEWS. जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण

JAUNPUR. जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह (IAS-2012 बैच) ने सोमवार को जनपद में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया। उन्होंने 14 सितम्बर 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था।
इस अवधि में जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व मामलों के निस्तारण तथा जनशिकायतों पर कार्रवाई को प्राथमिकता दी। प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय और जनसंपर्क के प्रयासों ने उनके कार्यकाल को उल्लेखनीय बनाया।
कार्यकाल की वर्षगांठ पर जौनपुर प्रेस क्लब की ओर से जिलाधिकारी को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सीएमओ कार्यालय के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विकास भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र विक्रम सिंह माझील, और जौनपुर प्रेस क्लब के जिला महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!