MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर स्थित मिर्दहा मोहल्ले में सोमवार को कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उपस्थित रही।

शोरूम स्वामी मोहम्मद अहमद के भतीजे मोहम्मद सदान व मोहम्मद शायान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोहम्मद अहमद ने बताया कि कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल आधुनिक तकनीक से लैस किफायती विकल्प है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 36,900 रुपये है। तेज रफ्तार, टिकाऊ बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस इसे अन्य इलेक्ट्रिक बाइकों से अलग बनाती है।

उद्घाटन अवसर पर आरीफ राईन ,जावेद, नूर अहमद अब्बू, पप्पू भाई, राजू भाई, फिरोज अहमद, शमी उल्लाह, शहजादे, राशिद, अशोक, कैफ, अर्श, यासीन व बाबू भाई सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी