SURERI. जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्ध के मौत को लेकर परिजन भी शंसय में पड़े हुए हैं। पुलिस की माना जाए तो परिजनों ने पहले वृद्ध का हार्ट अटैक होना बताया बाद में हाथा बाही में चोट लगने की बात बताई, इसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव निवासी धनजीत पाल के तीन बेटे गजराज पाल, प्रेम पाल व हंसराज पाल थे । गजराज पाल सबसे बड़ा था। घर में मनमुटाव के चलते धनजीत पाल को कई वर्ष पूर्व ही अलग कर दिए थे। अलग होने के बाद से ही गजराज पाल व उनके भाई व पिता के बीच अपने हिस्से की जमीन की बंटवारे को लेकर आए दिन वाद विवाद होता रहता था। बीते रविवार की रात को भी किसी बात को लेकर गजराज पाल व उनके भाई प्रेम पाल व पिता धनजीत पाल के बीच वाद विवाद शुरू हो गया। आरोप हैं कि धीरे-धीरे विवाद मारपीट में बदल गई। गजराज पाल की बहू अनीता देवी की माने तो किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसमें गजराज के पिता व भाई द्वारा लाठी डंडे से पिटाई की जाने लगी जिससे उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटे आई उधर घर पर किसी के न होने की वजह से इलाज में देरी हुई। कुछ देर बाद इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही गजराज की मौत हो गई। गजराज की मौत से घबराए उनके पिता व भाई व अन्य लोग मृतक के शव को ठिकाने लगाने की तरकीब में जुट गए व जैसे ही आनन फानन में मृतक का शव घर से मैजिक से लेकर निकले तो किसी ने मामले की सूचना फोन कर सुरेरी पुलिस को दे दी। सूचना पर हरकत में आई सुरेरी पुलिस तत्काल मैजिक का पीछा कर नई बाजार के बॉर्डर पर पहुंचते पहुंचते घेर लिया जहां चालक मैजिक छोड़ मौके से फरार हो गया । और पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंच कर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना राजेश कुमार मिश्र ने बताया परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की सूचना दिया था घर पर पहुंचने पर मारपीट होना बताया गया। लेकिन परिजनों द्वारा कोई भी तहरीर अभी तक नहीं दी गई। घर पर ही शव पड़ा था जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी