Breaking News

BARASATHI NEWS. खम्भे से बांधकर मारने का वीडियो वायरल होने पर तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में 11 सितंबर को एक व्यक्ति को खम्भे से बांधकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फाइल फोटो- युवक को खंभे में बांधकर मारने का वायरल फोटो

पुलिस ने बताया कि दिनांक 15 सितम्बर 2025 को मु0अ0सं0-192/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 127(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्तों में जावेद खान पुत्र नाजिर खान, आसिफ खान पुत्र जुनैद खान, एवं फरहान पुत्र एजाज, निवासी गहलाई थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!