Breaking News

JAUNPUR NEWS. नशे में युवक ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही से की मारपीट, वर्दी फटी

JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना तेजीबाजार क्षेत्र से सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें शराब के नशे में धुत एक युवक ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।
मारपीट के दौरान सिपाही की वर्दी तक फट गई। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया। मामले की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मी पर हमला करने जैसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!