RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में लड़कियों का रहस्यमय तरीके से घर से गायब हो जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है
इन लड़कियों में ज्यादातर नाबालिक एवं किशोर लड़कियां हैं। इसी माह में बीते 4 दिन में तीन लड़कियां रहस्यमय तरीके से घर से गायब है परिवरीजन लड़कियों के गायब होने से काफी चिंतित है। सूचना पर पुलिस भी मुकदमा लिखकर लड़कियों के गायब होने पर चिंतित है। पारिवारीजन किसी अनहोनी घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के पास अपना हाथ पैर मार रहे हैं।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में कुछ दिनों से रहस्यमय ढंग से लड़कियों के गायब होने से जहां प्रशासन चिंतित है वहीं पारिवारिजन किसी अनहोनी घटना को लेकर परेशान है। इन लड़कियों में ज्यादातर 12 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक की लड़कियां गायब हो रही है। अभी हाल ही में 20 सितंबर को एक गांव से की 15 वर्षीय छात्र घर से अचानक रहस्य में तरीके से गायब हो गई छात्र के परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया जब बेटी का पता नहीं चला तो मां ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दिया। पुलिस ने BNSS की धारा 137 (2) दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वही 22 सितम्बर को इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग युवती भी अचानक गायब हो गई आरोप लगा कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन यूपी का जब पता नहीं चला तो पर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बच्ची के सकुशल बरामदगी की मांग किया।
इसी थाना अंतर्गत एक गांव के घर से रहस्यमय तरीके से 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची भी गायब हो गई। जिसमें भी परिजनों ने पुलिस को बच्ची के साथ सकुशल बरामदगी के लिए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस परिजनों से तहरीर प्राप्त कर बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर लगातार गायब हो रही लड़कियों की जांच में जुटी हुई है। लेकिन पुलिस के लिए आए दिन हो रही इस अकस्मात घटना को लेकर सिरदर्द बना हुआ है। लेकिन रहस्य में तरीके से जगह-जगह से लड़कियों के गायब होने की चर्चा क्षेत्र में जंगल की आग की तरह दौड़ रही है। और सब की निगाहें रामपुर पुलिस पर टिकी हुई है कि लड़कियों के गायब होने अथवा भगाने का सिलसिला पर रोकथाम कब लगेगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी